Amrit Kalash FD: SBI की 400 दिनों की जोरदार FD स्कीम, जानें निवेश पर होगी कितनी कमाई

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jun 12, 2024, 02:27 PM IST

SBI Amrit Kalash FD: SBI स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम पर जोरदार ब्याज ऑफर कर रहा है। इस स्कीम में आप 400 दिनों के लिए निवेश कर 7 फीसदी से अधिक का ब्याज हासिल कर सकते हैं। SBI की अमृत कलश एफडी योजना में आप आसानी से निवेश कर सकते हैं।

SBI Amrit Kalash FD: देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश का जोरदार मौका दे रहा है। स्टेट बैंक एक स्पेशल एफडी स्कीम चला रहा है, जिसका नाम अमृत कलश एफडी स्कीम है। इस स्कीम में आप 400 दिनों के लिए निवेश कर बढ़िया रिटर्न हासिल कर सकते हैं। SBI स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम पर जोरदार ब्याज ऑफर कर रहा है। इस स्कीम में आप 400 दिनों के लिए निवेश कर 7 फीसदी से अधिक का ब्याज हासिल कर सकते हैं। इस स्कीम में 30 सितंबर, 2024 तक निवेश कर सकते हैं।

SBI special Amrit Kalash FD

400 दिनों के निवेश पर कितना ब्याज

SBI की अमृत कलश एफडी योजना में आप आसानी से निवेश कर सकते हैं। स्टेट बैंक इस स्कीम पर सात फीसदी से अधिक का ब्याज ऑफर कर रहा है। एसबीआई की वेबसाइट के अनुसार, 400 दिनों की फिक्स्ड डिपॉजिट पर बैंक रेगुलर ग्राहकों को 7.1 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों को निवेश पर 7.6 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा।

End of Feed