अगर खुद को मानते हैं जबरदस्त ड्राइवर, तो इंश्योरेंस प्रीमियम पर पा सकते हैं 25 फीसदी तक छूट

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2023, 05:01 PM IST

Zuno General Insurance: आप जितनी बेहतर गाड़ी चलाएंगे, आपका स्कोर उतना ही बेहतर होगा और आपको अपनी कार बीमा के लिए उतना ही कम भुगतान करना होगा। यह स्कोर न केवल किसी की ड्राइविंग आदतों में वैल्यूएशन प्रदान करता है बल्कि सुरक्षित ड्राइविंग की प्रैक्टिस को भी बनाए रखता है।

क्या आपको लगता है कि आप एक अच्छे ड्राइवर हैं? यदि हां, तो आपको अपनी कार इंश्योरेंस के प्रीमियम भुगतान करते समय छूट मिल सकती है। हालांकि ज्यादातर लोग सोचते हैं कि वे अच्छे ड्राइवर हैं, लेकिन इसके आंकलन के लिए कोई भरोसेमंद उपकरण या बेंचमार्क शायद नहीं हैं। एक बीमा कंपनी की एक नई पहल अब इस समस्या का समाधान पेश कर रही है और अच्छी गाड़ी चलाने वाले ग्राहकों को पुरस्कृत कर रही है।

car Insurance, Motor insurance,car insurance,best car insurance,pay as your drive,pay as how you drive,zuno general insurance,

ऐसे तय होगा आपका ड्राइविंग स्कोर

जूनो जनरल इंश्योरेंस ने जूनो ड्राइविंग कोटिएंट पेश किया है, जो आपकी गाड़ी चलाने के तरीके को मापने का एक अनूठा तरीका है। इसे जूनो मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से एक्सेस किया जा सकता है। लेकिन आपको ड्राइविंग स्कोर कैसे मिलेगा, ये भी जान लीजिए। जूनो मोबाइल ऐप सेंसर-बेस्ड टेलीमैटिक्स का इस्तेमाल करके यह ट्रैक करता है कि आप कितनी तेजी से गाड़ी चलाते हैं। आप कॉर्नर को कैसे नेविगेट करते हैं और आप कैसे ब्रेक लगाते हैं। यह ड्राइविंग बिहेवियर का वैल्यूएशन करता है और इन स्टैंडर्ड के आधार पर एक स्कोर प्रदान करता है।

End of Feed