गुम हुए या चोरी हुए मोबाइल फोन को ढूंढ निकालेगा संचार साथी ऐप, आज होगी शुरुआत, जानें सारे फीचर्स

Sanchar Saathi Portal: केंद्रीय टेलीकॉम मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संचार साथी नाम का पोर्टल लॉन्च किया है। ये पोर्टल गुम हुए मोबाइल फोन को ढूंढने में मदद करेगा। इसके अलावा आप अपने चोरी हुए फोन को ब्लॉक भी करा सकते हैं। देश के आम लोगों के लिए ये पोर्टल आज 17 मई से शुरू हो रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • अश्विनी वैष्षव ने लॉन्च किया संचार साथी पोर्टल
  • 17 मई से देश की सेवा में शुरू हो जाएगा पोर्टल
  • पोर्टल पर मिलेंगी कई सारी शानदार सुविधाएं

Sanchar Saathi Portal: आज हम ऐसे वक्त से गुजर रहे हैं, जहां इंसान एक बार को खाना खाना भूल सकता है लेकिन अपना फोन चेक करना नहीं भूल सकता। मोबाइल फोन अब सिर्फ एक साधारण मोबाइल फोन ही नहीं रह गया बल्कि ये हमारी खट्टी-मीठी यादों का एक पोर्टेबल पिटारा भी बन गया है। ऐसे में अगर आपका फोन कहीं खो जाए या चोरी हो जाए तो न सिर्फ आपको पैसों का नुकसान होगा बल्कि आपकी कई निजी जानकारियां और डाटा भी लीक होने का खतरा बढ़ जाता है।

sanchar saathi, ashwini vaishnaw, mobile phone, smartphone

सरकार का संचार साथी पोर्टल आपके नाम पर चल रहे सिम कार्ड की भी जानकारी देगा

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लॉन्च किया संचार साथी पोर्टल

लेकिन भारत सरकार आपके लिए एक ऐसी सुविधा लाने जा रही है, जिसकी मदद से आप अपने खोए हुए फोन को आसानी से ढूंढ लेंगे। इतना ही नहीं, आप अपने चोरी हुए फोन को ब्लॉक भी कर सकते हैं। जी हां, केंद्रीय टेलीकॉम मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संचार साथी पोर्टल को लॉन्च कर दिया है, लेकिन ये पोर्टल आम लोगों के लिए 17 मई से शुरू हो रहा है।

End of Feed