अब कहीं नहीं गुम होगा आपका कीमती सामान, बस खर्च करने होंगे सिर्फ 749 रुपये

Reliance Jio Tag: भारत की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने एप्पल और सैमसंग को टक्कर देने के लिए मार्केट में जियो टैग लॉन्च कर दिया है। खास बात ये है कि जहां एप्पल के एयर टैग की कीमत 3490 रुपये है तो वहीं सैमसंग का स्मार्ट टैग 8500 रुपये में मिल रहा है।

Reliance Jio Tag: भारत की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने एप्पल और सैमसंग को टक्कर देने के लिए मार्केट में जियो टैग लॉन्च कर दिया है। खास बात ये है कि जहां एप्पल के एयर टैग की कीमत 3490 रुपये है तो वहीं सैमसंग का स्मार्ट टैग 8500 रुपये में मिल रहा है। जबकि जियो का टैग सिर्फ 749 रुपये में मिल रहा है। बताते चलें कि जियो ने अपनी वेबसाइट पर इस टैग की कीमत 2199 रुपये तय की है लेकिन कंपनी के लॉन्चिंग ऑफर के तहत जियो का ये टैग सिर्फ 749 रुपये में मिल रहा है।

tag, jio tag, apple air tag, samsung smart tag

जियो टैग की रेंज इनडोर में 20 मीटर और आउटडोर में 50 मीटर है

CR2032 रीप्लेसेबल बैटरी से लैस है जियो टैग

जियो टैग jio.com के अलावा रिलायंस डिजिटल और जियो मार्ट पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी अपने इस प्रोडक्ट पर 1 साल की वॉरंटी दे रही है। बताते चलें कि ये टैग ब्लूटूथ इनेबल्ड लॉस्ट एंड फाउंड ट्रैकर से लैस है। ऐसे में जब ये डिवाइस किसी सामान के साथ टैग कर दिया जाता है, तो इसे जियो कम्युनिटी फाइंड नेटवर्क के जरिए ट्रैक करके आसानी से ढूंढ लिया जाता है। जियो टैग में CR2032 बैटरी है, जिसे रीप्लेस भी किया जा सकता है। इस बैटरी की लाइफ 1 साल है।

End of Feed