Credit Card Payment: अचानक सामने आने वाले खर्चों से निपटने के लिए क्रेडिट कार्ड काफी उपयोगी साबित होता है। लेकिन भारतीय लोगों की क्रेडिट कार्ड पर निर्भरता लगातार बढ़ती जा रही है। साल दर साल क्रेडिट कार्ड यूजर्स की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। RBI के अनुसार क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हुए फरवरी 2024 में कल 1.5 लाख करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है। पिछले साल के मुकाबले यह आंकड़ा 26% अधिक है। क्रेडिट कार्ड्स का इस्तेमाल अधिकतर लोगों ने किराया देने, वेंडर पेमेंट, सोसायटी की मेंटेनेंस और अन्य पर्सन टू पर्सन पेमेंट्स के लिए किया है।
क्रेडिट कार्ड से करते हैं ये पेमेंट, RBI जल्द उठा रहा है सख्त कदम
RBI की परेशानी
RBI का कहना है कि क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल पर्सन टू मर्चेंट पेमेंट (P2M) के लिए किया जाना चाहिए। जबकि ज्यादातर लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल पर्सन टू पर्सन पेमेंट (P2P) के लिए कर रहे हैं। एक मर्चेंट अकाउंट एक पर्सनल अकाउंट से काफी अलग होता है। अगर पर्सनल अकाउंट में भारी भरकम मात्रा में पेमेंट प्राप्त हो रही है तो खाताधारक को मर्चेंट अकाउंट खुलवाना चाहिए।यह भी पढ़ें: IDFC या Yes बैंक क्रेडिट कार्ड करते हैं इस्तेमाल? पेमेंट के लिए देना होगा अतिरिक्त शुल्क
