PUC certificates New Rule: अब वाहनों के PUC सर्टिफिकेट के लिए बनाना होगा वीडियो, सरकार लेकर आई नया नियम

PUC certificates New Rule: कई शिकायतों के बाद यह फैसला लिया गया है। अधिकारियों ने खुलासा किया कि ये शिकायतें सभी राज्यों में बड़े पैमाने पर थीं। इसके कारण केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) को वीडियो का डॉक्यूमेंटेशन अनिवार्य कर दिया है। जान लीजिए सरकार ने क्या नया नियम बनाया है।

PUC certificates New Rule: आपके वाहन के लिए पॉल्यूशन अंडर चेक (PUC) सर्टिफिकेट प्राप्त करना कठिन हो जाएगा। क्योंकि सरकार ने प्रदूषण सर्टिफिकेशन प्रक्रिया के दौरान एक अतिरिक्त स्टेप शुरू किया है। फर्जी पीयूसी सर्टिफिकेट के बढ़ते मामले को देखते हुए पीयूसी केंद्रों को अब वाहनों के पॉल्यूशन लेवल की जांच करते समय एक संक्षिप्त वीडियो रिकॉर्ड करना आवश्यक है। TOI की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि रिकॉर्ड की गई क्लिप को केंद्र सरकार के VAHAN पोर्टल पर अपलोड करना होगा।

PUC certificates

क्यों लिया गया यह फैसला

कई शिकायतों के बाद यह फैसला लिया गया है। अधिकारियों ने खुलासा किया कि ये शिकायतें सभी राज्यों में बड़े पैमाने पर थीं। इसके कारण केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) को वीडियो का डॉक्यूमेंटेशन अनिवार्य कर दिया है। नेशनल सूचना केंद्र ने VAHAN पोर्टल, MoRTH द्वारा प्रदान की जाने वाली ई-सेवाओं के लिए राष्ट्रीय रजिस्टर में जरूरी बदलाव किए हैं। दिल्ली इस उन्नत सिस्टम को पूरी तरह से अपनाने वाला पहला राज्य बन गया है।

End of Feed