Pension Plan: वरिष्ठ नागरिकों को मिलता है पेंशन का लाभ, जानें क्या है मोदी सरकार की प्रधानमंत्री वय वंदना योजना

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Dec 17, 2022, 02:34 PM IST

Pradhanmantri Vaya Vandana Yojana: प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (पीएमवीवीवाई) के तहत वरिष्ठ नागरिकों पेंशन का लाभ मिलता है। इस योजना को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 4 मई 2017 को आरम्भ किया गया।

Pradhanmantri Vaya Vandana Yojana: सुरक्षित भविष्य के लिए हर कोई पेंशन चाहता है और रिटायरमेंट के बाद खाते में पेंशन की राशि चाहता है। मोदी सरकार की प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (पीएमवीवीवाई) है जिसके तहत वरिष्ठ नागरिकों पेंशन का लाभ मिलता है। इस योजना को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 4 मई 2017 को आरम्भ किया गया। प्रधानमंत्री वय वंदना योजना वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना (2014) की तरह ही है, जिसे साल 2014-15 में केंद्र सरकार द्वारा लॉन्च किया गया था। पीएमवीवीवाई योजना देश के वरिष्ठ नागरिकों को वृद्धावस्था आय सुरक्षा प्रदान करती है।

Pension Plan: वरिष्ठ नागरिकों को मिलता है पेंशन का लाभ, जानें क्या है मोदी सरकार की प्रधानमंत्री वय वंदना योजना

भारत सरकार द्वारा देश में विशेष रूप से 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ व्यक्तियों के लिए प्रधान मंत्री वय वंदना योजना शुरू की है, यह एक निवेश पेंशन योजना है। इस योजना के तहत अधिकतम निवेश की सीमा 15 लाख रुपए तय की गई है। इस योजना में 60 साल या उससे अधिक उम्र के लोग मासिक या सालाना पेंशन प्लान चुन सकते हैं।

End of Feed