PMJJBY: साल में एक बार भरें 436 रुपये का प्रीमियम, मिलेगा 2 लाख का बीमा

जीवन अनिश्चितताओं से भरा हुआ होता है। ऐसे में अपने परिवार और चाहने वालों को सुरक्षित वित्तीय भविष्य प्रदान करने के लिए लाइफ इंश्योरेंस जरूर लेना चाहिए। अगर आप एक अच्छे टर्म लाइफ इंश्योरेंस की खोज में हैं, तो प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इस योजना में आपको सालाना केवल 436 रुपए का प्रीमियम भरना होता है और लाभार्थी की मृत्यु होने पर नॉमिनी या परिवार को 2 लाख रुपए मिलते हैं।

PM Jeevan Jyoti Bima Yojana: अपने परिवार और चाहने वालों को हम सभी वित्तीय रूप से सुरक्षित भविष्य प्रदान करना चाहते हैं। लेकिन जीवन अनिश्चितताओं से भरा हुआ होता है। ऐसे में अगर आप भी अपने परिवार या चाहने वालों को सुरक्षित भविष्य देना चाहते हैं, तो आपको लाइफ इंश्योरेंस जरूर ले लेना चाहिए। अगर आप भी एक टर्म लाइफ इंश्योरेंस प्लान की खोज में हैं, तो प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इस योजना में आपको सालाना सिर्फ 436 रुपये का प्रीमियम जमा करना होता है। किसी भी प्रकार से पॉलिसी होल्डर की मृत्यु होने पर परिवार या फिर नॉमिनी को बीमा के 2 लाख रुपए मिलते हैं। आईए प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में मिलने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।

PMJJBY

436 रुपये सालाना भरें और पाएं 2 लाख रुपये का बीमा

क्या है PMJJBY?प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना सरकार द्वारा शुरू की गई एक टर्म लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी है। टर्म लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी में पॉलिसी होल्डर की मृत्यु के बाद ही बीमा का पैसा मिलता है। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में इनवेस्ट करने पर हर साल 25 से 31 मई के बीच में आपके बैंक अकाउंट से अपने आप 436 रूपये काट लिए जाते हैं। जब आप प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में इन्वेस्ट करते हैं तो आपसे इस कटौती के लिए सहमति ली जाती है।

End of Feed