PMI Scheme: एमसीए ने 3,100 से अधिक पेड आईटी और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंटर्नशिप का किया ऐलान

PMI Scheme: इस पहल का उद्देश्य युवा पेशेवरों के लिए एक यूनिक प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है, जो उनकी स्किल बढ़ाने और टेक इंडस्ट्री में प्रैक्टिकल अनुभव प्रदान करने में मदद करेगा। मंत्रालय ने आगे बताया कि प्रत्येक इंटर्न को प्रति महीने 5,000 रुपये के साथ अलग से एकमुश्त 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी।

PMI Scheme: केंद्रीय कारपोरेट कार्य मंत्रालय (एमसीए) ने सोमवार को प्रधानमंत्री इंटर्नशिप (पीएमआई) स्कीम के तहत आईटी और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट सेक्टर से जुड़ी 3,100 से अधिक पेड इंटर्नशिप का ऐलान किया। यह इंटर्नशिप भारत की शीर्ष कंपनियों के साथ मिलकर पेश की जाएंगी। इसमें युवाओं को इंडस्ट्री के पेशेवर लोगों के साथ काम करने का अनुभव मिलेगा। इसके साथ ही वह कारोबारी माहौल से भी परिचित हो पाएंगे।

मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि हम प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम के तहत आईटी और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट सेक्टर में 3,100 से अधिक इंटर्नशिप देने जा रहे हैं। मंत्रालय ने आगे कहा कि इसके जरिए आप आईटी/साइबरसिक्योरिटी, सेल्स एंड मार्केटिंग, फाइनेंस, अकाउंटिंग और अन्य में भविष्य बना सकते हैं।

End of Feed