मात्र 2 रुपये के निवेश में सालाना 36000 रुपये, मालामाल बना देगी आपको यह योजना

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Dec 4, 2022, 12:15 PM IST

Shram yogi mandhan Yojana Online Registration: प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना एक सरकारी योजना है। इस योजना का संचालन 1 फरवरी 2019 से किया गया। इसका उद्देश्य गांव के गरीब, श्रमिक व मजदूरों को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाना है। इसके तहत केंद्र सरकार असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को सालाना 36000 और प्रतिमाह 3000 रुपये दिया जाता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना की शुरुआत 1 फरवरी 2019 से की गई।
  • 18 से 40 वर्ष के लोग इस योजना के लिए पात्र होंगे।
  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए पहले आपको 55 से 200 रुपये का अंशदान करना होगा।

Shram yogi mandhan Yojana Online Registration: केंद्र व राज्य सरकार गरीब, वंचित व श्रमिक परिवारों के भविष्य को संवारने व सुरक्षित करने के लिए आए दिन नई योजनाओं का संचालन कर रही है। देश की बड़ी आबादी बेरोजगारी व अशिक्षा के कारण असंगठित क्षेत्र में कार्य (pmsym online registration csc) करती है। वहीं वृद्धावस्था के दौरान श्रमिकों और कामगारों को आर्थिक तंगी का सामना करना (shram yogi card) पड़ता है। उम्र के इस पड़ाव पर आमदनी का स्रोत ना हो पाने के कारण अपना गुजर बसर करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे लोगों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए मोदी सरकार प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना लेकर आई है। इस योजना के तहत असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को सालाना 36 हजार यानी प्रतिमाह 3000 रुपये की पेंशन राशि दी जाती है। इसके लिए पहले आपको प्रतिमाह 55 रुपये से लेकर 200 रुपये तक का अंशदान करना होगा।

PM Shram yogi mandhan Yojana

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के लिए कैसे करें अप्लाई

प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना की खास बात यह है कि, आप जितना अंशदान करते हैं केंद्र सरकार भी उतनी राशि आपके खाते में डालती है। हालांकि इस योजना का लाभ 18 से 40 वर्ष के लोग उठा सकते (shram yogi mandhan yojana status) हैं। यहां आवेदन करने के लिए मासिक आय 15 हजार रुपये से कम होनी चाहिए। गांव के गरीब, किसान, मजदूर, घरों में काम करने वाली महिलाएं इस योजना के लिए पात्र होंगे। आइए जानते हैं क्या है प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना, नियम व शर्तों से लेकर कैसे उठाएं इस योजना का लाभ।

End of Feed