PM Kisan: अब फार्मर आईडी के बिना नहीं मिलेंगे पैसे, ऑनलाइन ऐसे बनवाएं

अगर किसान के पास फार्मर आईडी नहीं है, तो पीएम किसान की किस्त रुक सकती है। इसके अलावा खाद, बीज, फसल बीमा और दूसरी सरकारी योजनाओं का फायदा लेने में भी परेशानी आ सकती है। सरकार चाहती है कि किसानों का सही और पूरा डेटा ऑनलाइन दर्ज हो। इससे फर्जीवाड़ा रुकेगा और योजनाओं का लाभ सीधे सही किसानों तक पहुंचेगा।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए अब फार्मर आईडी होना जरूरी कर दिया गया है। केंद्र सरकार एग्री स्टैक प्रोजेक्ट के तहत देश के किसानों की डिजिटल पहचान तैयार कर रही है। अगर किसान के पास फार्मर आईडी नहीं है, तो पीएम किसान की किस्त रुक सकती है। इसके अलावा खाद, बीज, फसल बीमा और दूसरी सरकारी योजनाओं का फायदा लेने में भी परेशानी आ सकती है।

PM Kisan Farmer ID

PM Kisan Farmer ID/photo-Insta/chouhanshivrajsingh

तेज हुआ फार्मर आईडी बनाने का काम

कई राज्यों और जिलों में फार्मर आईडी बनाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। सरकार चाहती है कि किसानों का सही और पूरा डेटा ऑनलाइन दर्ज हो। इससे फर्जीवाड़ा रुकेगा और योजनाओं का लाभ सीधे सही किसानों तक पहुंचेगा। इसी वजह से अब फार्मर आईडी को जरूरी बनाया जा रहा है।

End of Feed