किसानों को हर महीने मिलती है ₹3,000 पेंशन, जानें कैसे करें आवेदन और किसको मिलेगा फायदा

PM Kisan Maandhan Yojana: प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना छोटे और सीमांत किसानों के लिए शुरू की गई है। इसमें शामिल होकर किसान बुढ़ापे में तय पेंशन पा सकते हैं। योजना की खासियत यह है कि किसान जितना प्रीमियम भरते हैं, उतनी ही राशि सरकार भी उनके खाते में जमा करती है।

PM Kisan Maandhan Yojana: बुढ़ापे में अक्सर किसानों की आमदनी कम हो जाती है और सहारे की जरूरत पड़ती है। इसी को ध्यान में रखकर केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना शुरू की है। इस योजना में पात्र किसानों को 60 साल की उम्र के बाद हर महीने ₹3,000 पेंशन दी जाती है। यहां हम इस योजना के बारे में सभी जरूरी जानकारी दे रहे हैं।

kisan istock

प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना

किसानों को मिलती है हर महीने पेंशन

प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के तहत किसानों को 60 साल की उम्र पूरी होने के बाद ₹3,000 मासिक पेंशन दी जाती है। यानी सालाना ₹36,000 की आर्थिक मदद मिलती है। यह रकम किसानों के बुढ़ापे की बड़ी चिंता को कम करने में सहारा बन सकती है।

End of Feed