PM Kisan: क्या 24वीं किस्त में मिलेंगे 10 हजार रुपये? पीएम किसान का स्टेटस कैसे चेक करें

यदि आप पीएम किसान योजना का लाभ ले रहे हैं और अपनी किस्त और लाभार्थी स्थिति ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद “Beneficiary Status” विकल्प पर क्लिक करें।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना ( PM Kisan Yojana) की अभी तक 23 किस्तें जारी हो चुकी हैं और अब देश के करीब 9 करोड़ किसानों को 24वीं किस्त का इंतजार है। पीएम किसान योजना के तहत हर साल किसानों को 6,000 रुपये दिए जाते हैं जो कि तीन किस्तों में जारी होते हैं।

PM Kisan 24th Installment Date 2026

6,000 से बढ़ाकर 10,000 रुपये होगी किस्त?

6,000 से बढ़ाकर 10,000 रुपये होगी किस्त?

पीएम किसान की 24वीं किस्त को लेकर दावा किया जा रहा है कि सरकार पीएम किसान योजना की राशि बढ़ाने वाली है जिसके बाद हर साल 6,000 रुपये की जगह 10,000 रुपये किसानों के खाते में भेजे जाएंगे। इस संबंध में सोशल मीडिया पर कई पोस्ट भी वायरल हो रहे हैं, हालांकि इस तरह के दावे प्रत्येक कुछ दिनों में किए जाते हैं लेकिन सरकार ने आधिकारिक तौर पर पीएम किसान की किस्त को बढ़ाने को लेकर कुछ नहीं कहा है। ऐसे में इसे फिलहाल सिर्फ एक अफवाह ही मानना चाहिए।

End of Feed