PM किसान योजना की 20वीं किस्त कब आएगी? पहले निपटाएं ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है भुगतान

PM Kisan 20th Installment Date: सरकार ने 20वीं किस्त की तारीख की घोषणा नहीं की है लेकिन पिछली किस्त 24 फरवरी 2025 को जारी की गई थी, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के भागलपुर से देशभर के 9.8 करोड़ किसानों को 22,000 रुपये करोड़ से अधिक की राशि ट्रांसफर की थी। इसी शेड्यूल के आधार पर 20वीं किस्त जून 2025 के मध्य तक जारी होने की संभावना है।

PM Kisan Yojana: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत आने वाले करोड़ों किसानों को 20वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। जानकारी के अनुसार, यह किस्त जून 2025 के पहले या दूसरे सप्ताह में किसानों के खातों में ट्रांसफर हो सकती है। हालांकि, यह तय समय किसानों को तभी फायदा देगा जब वे कुछ जरूरी औपचारिकताएं समय रहते पूरी कर लें।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना

पीएम किसान सम्मान निधि योजना

अगर आपने ये जरूरी काम पूरे नहीं किए हैं, तो आपकी 2,000 रुपये की किस्त रुक सकती है। इसलिए अगली किस्त की तारीख जानने से पहले इन महत्वपूर्ण स्टेप्स पर जरूर ध्यान दें। 20वीं किस्त से पहले ये जरूरी काम जरूर करें।

End of Feed