दुबई जाना है तो 48 घंटे में बन जाएगा Visa, ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई

Dubai Visa: भारत से लोग दुबई खूब घूमने जाते हैं लेकिन कई बार वीजा को लेकर परेशान हो जाते हैं लेकिन अब महज 48 घंटे में वीजा बन जाएगा। आप घर बैठे ऑनलाइन दुबई वीजा के लिए अप्लाई भी कर सकते हैं।

अगर आप दुबई घूमने का प्लान बना रहे हैं और आखिरी समय में यात्रा तय कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। दुबई ने टूरिस्ट वीजा प्रक्रिया को तेज कर दिया है। अब भारतीय यात्रियों को सिंगल-एंट्री टूरिस्ट वीजा के लिए फास्ट-ट्रैक सुविधा मिल सकती है, जिसमें आवेदन पूरा होने और जरूरी दस्तावेज जमा करने के बाद वीजा करीब 48 कामकाजी घंटों में प्रोसेस और अप्रूव किया जा सकता है। यह सुविधा दुबई के जनरल डायरेक्टोरेट ऑफ रेजिडेंसी एंड फॉरेनर्स अफेयर्स (GDRFA) की ओर से उपलब्ध कराई गई है। आइए जानते हैं कि इसके लिए अप्लाई कैसे करना है?

Dubai Visa Apply Online

दुबई जाना है तो 48 घंटे में बन जाएगा Visa, ऑनलाइन अप्लाई करने का तरीका यह है

30 दिन और 60 दिन के वीजा का विकल्प

दुबई टूरिस्ट वीजा के लिए यात्रियों को अपनी जरूरत के हिसाब से अवधि चुनने का विकल्प मिलता है।

End of Feed