एक्सचेंज ऑफर में मिलें पुराने फोन का क्या करती हैं कंपनियां, इन सेफ्टी टिप्स का रखें खास ध्यान

फोन की हालत जितनी अच्छी होगी, आमतौर पर उसकी एक्सचेंज वैल्यू उतनी ही बेहतर मिल सकती है। अगर फोन में स्क्रीन टूटी है, बैटरी खराब है या कोई बड़ा हार्डवेयर प्रॉब्लम है, तो उसकी कीमत काफी कम हो सकती है।

आजकल नया स्मार्टफोन खरीदते समय एक्सचेंज ऑफर का इस्तेमाल काफी लोग करते हैं। Amazon, Flipkart और दूसरी ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर पुराने फोन के बदले नए फोन पर डिस्काउंट दिया जाता है। इससे नया स्मार्टफोन खरीदना थोड़ा सस्ता पड़ जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि एक्सचेंज में दिया गया आपका पुराना फोन आखिर जाता कहां है और कंपनियां उसका क्या करती हैं?

Exchange Offer (1)

स्मार्टफोन के एक्सचेंज ऑफर में देते समय आपको कुछ ऐहतियात बरतने की जरूरत है।

जब आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज में देते हैं, तो सबसे पहले उसकी कंडीशन और काम करने की स्थिति चेक की जाती है। फोन की स्क्रीन, कैमरा, बैटरी, स्पीकर, बटन और चार्जिंग पोर्ट जैसी चीजों को देखा जाता है। इसके अलावा फोन का मॉडल, स्टोरेज और उसकी ओवरऑल कंडीशन भी जांची जाती है।

End of Feed