पेट्रोल सस्ता होगा या नहीं, तेल के दाम घटाने को लेकर आया बड़ा अपडेट, केंद्रीय मंत्री ने कही ये बात

Petrol Diesel Price: पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को कहा कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें स्थिर रहती हैं तो तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतें घटाने पर विचार करने की स्थिति में होंगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि तेल कंपनियों के आगामी तिमाही नतीजे अच्छे होंगे।

Petrol Diesel Price: पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को कहा कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें स्थिर रहती हैं तो तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतें घटाने पर विचार करने की स्थिति में होंगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि तेल कंपनियों के आगामी तिमाही नतीजे अच्छे होंगे। हरदीप पुरी ने दिल्ली स्थित बीजेपी हेडक्वार्टर में पेट्रोल की कीमतों पर अलग-अलग सवालों के जवाब देते हुए कहा कि वे अभी इस मुद्दे पर कोई घोषणा करने की स्थिति में नहीं हैं। उन्होंने कहा, “आगे चलकर देखेंगे कि कीमतों को लेकर क्या किया जा सकता है।”

petrol, diesel, petrol price, diesel price, hardeep singh puri

देश में आखिरी बार मई 2022 में सस्ता हुआ था पेट्रोल

आखिरी बार मई 2022 में घटे थे पेट्रोल के दाम

बताते चलें कि सरकार ने पिछले साल मई में पेट्रोल और डीजल के दामों से राहत दी थी। केंद्र ने उस समय पेट्रोल और डीजल की बिक्री पर वसूले जाने वाले एक्साइज ड्यूटी पर कटौती की थी। केंद्र ने पेट्रोल पर 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी घटाई थी। जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल के दाम 105.41 रुपये से घटकर 96.72 रुपये प्रति लीटर हो गया था।

End of Feed