यात्रीगण कृपया ध्यान दें, रद्द हो गई हैं ये 20 ट्रेनें, घर से निकलने से पहले लिस्ट देख लें

Train Cancelled Today: रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले संबंधित ट्रेन का ताजा स्टेटस जरूर जांच लें। बिना जानकारी के स्टेशन पहुंचने पर परेशानी बढ़ सकती है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे समय से पहले स्टेशन आएं और वैकल्पिक व्यवस्थाओं के लिए तैयार रहें।

Train Cancelled News: देशभर में रोजाना करोड़ों लोग रेल यात्रा पर निर्भर रहते हैं, लेकिन इन दिनों मौसम उनकी राह में बड़ी बाधा बन गया है। सुबह के समय छाए घने कोहरे ने रेलवे परिचालन को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। इसकी वजह से कई रूटों पर ट्रेनों की रफ्तार थम गई है, जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आज तो दिल्ली एनसीआर समेत देश के कई इलाकों में बारिश भी हो रही है।

Train cancelled list

यात्रीगण कृपया ध्यान दें, रद्द हो गई हैं ये 20 ट्रेनें, घर से निकलने से पहले लिस्ट देख लें। फोटो- Canva

लेट और डायवर्ट हो रहीं ट्रेनें

कोहरे के असर से कई ट्रेनें अपने तय समय से काफी देरी से चल रही हैं। कुछ ट्रेनों में आधे घंटे से लेकर चार घंटे तक की देरी देखी जा रही है, जबकि कुछ सेवाओं को दूसरे मार्गों से चलाया जा रहा है। डायवर्जन के कारण इन ट्रेनों का सफर चार से छह घंटे तक बढ़ सकता है। स्टेशन पर यात्रियों को लंबे इंतजार और बदली हुई समय-सारिणी के कारण अपनी यात्रा योजनाएं बदलनी पड़ रही हैं।

End of Feed