ट्रेन में अब WhatsApp से ऑनलाइन खाना ऑर्डर कर सकेंगे यात्री, ऐसे करें बुकिंग

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 6, 2023, 03:19 PM IST

IRCTC Order Food Online through WhatsApp in Train: यात्रियों के लिए ई-कैटरिंग सेवाओं के सभी प्रश्नों को हैंडल करने के लिए रेलवे ने पावर चैटबॉट शुरू किया है। ताकि यात्रियों की पसंद के अनुसार उन्हें समय पर भोजन परोसा जा सके। हालांकि ये सुविधा अभी कुछ चुनिंदा ट्रेनों में ही यात्रियों को दी जाएगी।

IRCTC Order Food Online through WhatsApp in Train: भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने ट्रेन में सफर के दौरान अब व्हाट्सऐप (WhatsApp) से ऑनलाइन खाना ऑर्डर (Online Food Order) करने की नई सेवा शुरू की है। भारतीय रेलवे के पीएसयू, आईआरसीटीसी (भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम) ने रेल यात्रियों के लिए ई-कैटरिंग सेवाओं के माध्यम से भोजन ऑर्डर करने के लिए व्हाट्सऐप संचार शुरू किया। व्हाट्सऐप नंबर 91-8750001323 पर मैसेज या फोन कर यात्री ये सुविधा हासिल कर सकेंगे।

IRCTC Order Food Online through WhatsApp in Train

IRCTC Order Food Online through WhatsApp in Train

यात्रियों के लिए ई-कैटरिंग सेवाओं के सभी प्रश्नों को हैंडल करने के लिए रेलवे ने पावर चैटबॉट शुरू किया है। ताकि यात्रियों की पसंद के अनुसार उन्हें समय पर भोजन परोसा जा सके। हालांकि ये सुविधा अभी कुछ चुनिंदा ट्रेनों में ही यात्रियों को दी जाएगी। ग्राहकों के फीडबैक और सुझावों के आधार पर इसे अन्य ट्रेनों में भी लागू किया जाएगा। आईआरसीटीसी ने एक विशेष रूप से विकसित वेबसाइट के साथ-साथ अपने ई-कैटरिंग फूड ऐप के माध्यम से ई-कैटरिंग सेवाएं शुरू की हैं।

End of Feed