PAN Card 2.0: मिनटों में बनाएं QR कोड वाला Pan कार्ड, जानें स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

PAN Card 2.0, आयकर विभाग द्वारा शुरू किया गया पारंपरिक पैन सिस्टम का एक आधुनिक वर्जन है, जिसे ज्यादा सुरक्षित और प्रक्रिया को सरल बनाने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। इस नई प्रणाली के अंतर्गत जारी किए जा रहे ई-पैन में एक स्कैन योग्य QR कोड होता है।

PAN Card 2.0: आयकर विभाग ने पारंपरिक पैन कार्ड सिस्टम को और अधिक सुरक्षित व आसान बनाने के लिए PAN 2.0 की शुरुआत की है। इस नए ई-पैन में एक स्कैन किया जा सकने वाला QR कोड होता है, जिससे पहचान प्रक्रिया तेज हो जाती है और किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी की संभावना कम हो जाती है। डिजिटल ई-पैन पूरी तरह से मुफ्त है और इसे कुछ ही मिनटों में आपके ईमेल पर भेज दिया जाता है। अगर आप फिजिकल PAN कार्ड चाहते हैं, तो आप एक छोटी सी फीस देकर उसे मंगवा सकते हैं।

PAN 2.0

PAN 2.0

यहां ध्यान देनें वाली बात यह है कि आपका मौजूदा पैन कार्ड (चाहे उसमें QR कोड हो या नहीं) पूरी तरह मान्य है। नया PAN लेना आपकी इच्छा पर निर्भर करता है।

End of Feed