Ganesh Chaturthi के लिए घर बैठे ऑनलाइन पूजा की सामग्री कर रहे बुक? भूलकर भी न करें ये गलतियां

गणेश चतुर्थी के अवसर पर पूजा के लिए बहुत से लोग ऑनलाइन पूजा सामग्री बुक कर रहे हैं। ऐसे में ऑनलाइन शॉपिंग को लेकर खासकर इस अवसर पर बहुत से ऐसी गलतियां हैं, जिनसे आपको बचने की जरूरत है।

गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) के मौके पर घरों में भगवान गणेश की पूजा और स्थापना की जाती है। पूजा के लिए फूल, माला, पूजा थाली, दीपक, मूर्ति, वस्त्र, सजावट का सामान और कई दूसरी चीजों की जरूरत होती है। समय की कमी के कारण अब बहुत से लोग पूजा सामग्री ऑनलाइन मंगवाने लगे हैं। ऑनलाइन खरीदारी से घर बैठे सामान मिल जाता है, लेकिन इस दौरान थोड़ी सावधानी बरतना भी जरूरी है। जल्दबाजी में की गई कुछ गलतियां (avoid shopping mistakes) आपका समय और पैसा दोनों खराब कर सकती हैं। आइए ऐसी 5 गलतियों के बारे में जानते हैं, जिनसे आपको बचना चाहिए।

Ganesh Chaturthi

Ganesh Chaturthi पर ऑनलाइन शॉपिंग को लेकर भूलकर भी न करें ये गलतियां (AI Generated Image)

बिना रिव्यू देखे सामान खरीदना

ऑनलाइन पूजा सामग्री खरीदते समय सिर्फ फोटो देखकर ऑर्डर न करें। प्रोडक्ट के रिव्यू और रेटिंग जरूर देखें। खासकर गणेश जी की मूर्ति खरीदते समय साइज, मटेरियल और फिनिशिंग से जुड़ी जानकारी पढ़ें। कई बार तस्वीर में सामान बड़ा दिखाई देता है, लेकिन असल में उसका साइज काफी छोटा होता है।

End of Feed