Buy gold and silver coin from Indian Government Mint: सोने की शुद्धता को लेकर हमेशा से ग्राहकों के मन में कंफ्यूजन रहता है। ऐसे में अगर आप बिना किसी टेंशन के सोने और चांदी के सिक्के खरीदना चाहते हैं, तो अब एक नया रास्ता खुल गया है। अब सीधे सरकार की टकसाल से खरीददारी की जा सकती है। यहां से 5 ग्राम, 10 ग्राम, 50 ग्राम, 100 ग्राम, एक किलो तक के सोने और चांदी के सिक्के खरीदे जा सकते हैं। इन सिक्कों देश में मौजूद सरकार का टकसाल के आउटलेट और ऑनलाइन दोनों तरीके से खरीदे जा सकते हैं।
सरकारी टकसाल से मिलेगा सोना
शुद्धता को लेकर टेंशन नहीं
चूंकि यह सिक्के भारत सरकार की टकसाल में बनते हैं। और फिर उन्हें भारतीय मानक ब्यूरो (BIS)द्वारा हॉलमार्क के जरिए प्रमाणित किया जाता है। तो आप इसकी शुद्धता की गारंटी पर भरोसा कर सकते हैं। खुद सरकार भारत सरकार मिंट के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने इस बात को दोहराते हुए ट्वीट किया है कि 99.9 प्रतिशत शुद्धता के साथ 24 कैरेट सोना लेना आप सुनिश्चित कर सकते हैं ।
5 जगहों से आउटलेट से भी कर सकते हैं खरीददारी
अगर भारत सरकार के टकसाल से जाकर ऑफलाइन खरीददारी करना चाहते हैं तो टकसाल के बिक्री आउटलेटदिल्ली, नोएडा, मुंबई, हैदराबाद और कोलकाता में मौजूद हैं।
- दिल्ली में जनपथ स्थित जवाहर व्यापार की पहली मंजिल
- नोएडा के सेक्टर-1 में स्थित डी-2 आउटलेट
- मुंबई के शहीद भगत सिंह रोड, फोर्ट
- हैदराबाद के आईडीए फेज II,चेरापल्ली
- कोलकाता के अलीपुर आउटलेट से खरीदा जा सकता है।
इसके अलावा https://www.indiagovtmint.in/ की वेबसाइट से ऑनलाइन भी खरीददारी की जा सकती है। जहां पर डेबिट और क्रेडिट कार्ड और दूसरे ऑनलाइन माध्यम से पेमेंट किया जा सकता है।
