नितिन गडकरी की बड़ी घोषणा; 3000 रुपये में मिलेगा सालभर का FASTag पास, टोल की झंझट होगी खत्म!

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को कहा कि सरकार निजी वाहनों के लिए ‘फास्टैग’ आधारित वार्षिक ‘पास’ पेश करेगी, जिसकी कीमत 3,000 रुपये होगी।

नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जी ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि निजी गाड़ियों (जैसे कार, जीप और वैन) के लिए एक FASTag आधारित वार्षिक पास शुरू किया जा रहा है।

NITIN GADKARI

15 अगस्त 2025 से ₹3,000 की कीमत वाला FASTag आधारित वार्षिक पास शुरू किया जाएगा।

एक ऐतिहासिक पहल के तहत, 15 अगस्त 2025 से ₹3,000 की कीमत वाला FASTag आधारित वार्षिक पास शुरू किया जा है। यह पास सक्रिय होने की तिथि से एक वर्ष तक या 200 यात्राओं तक, जो भी पहले हो, वैध रहेगा। यह पास केवल गैर-व्यावसायिक निजी वाहनों (कार, जीप, वैन आदि) के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है और यह देशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर निर्बाध यात्रा को संभव बनाएगा।

End of Feed