आते ही छा गया नया Aadhaar App! तीन महीने में 2 करोड़ से ज्यादा लोगों ने किया डाउनलोड

आधार कार्ड आज हमारे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है और इसे और भी सुविधाजनक बनाने के लिए UIDAI का नया Aadhaar App एक गेम-चेंजर साबित हो रहा है।

आज के डिजिटल दौर में आधार से जुड़ी सेवाएं तेजी से मोबाइल पर उपलब्ध हो रही हैं। इसी दिशा में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी UIDAI का नया Aadhaar App लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। पिछले तीन महीनों में इस ऐप को 2.1 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। यह आंकड़ा दिखाता है कि लोग अब आधार से जुड़े कामों के लिए मोबाइल ऐप का इस्तेमाल ज्यादा पसंद कर रहे हैं। नया Aadhaar App लोगों को कई जरूरी सेवाएं घर बैठे आसानी से उपलब्ध करा रहा है, जिससे समय और मेहनत दोनों की बचत हो रही है।

New Aadhaar App

New Aadhaar App (Photo: X handle/@UIDAI)


घर बैठे हो रहे यूजर्स के काम

UIDAI के अनुसार, इस ऐप की मदद से अब मोबाइल नंबर और पता अपडेट करना काफी आसान हो गया है। अब तक 28 लाख से ज्यादा लोगों ने नए Aadhaar App के जरिए अपना मोबाइल नंबर अपडेट किया है। वहीं करीब 6 लाख लोगों ने घर बैठे अपना पता भी अपडेट किया है। पहले इन कामों के लिए लोगों को आधार सेवा केंद्र जाना पड़ता था, लेकिन अब यह प्रक्रिया मोबाइल ऐप के जरिए कहीं ज्यादा सुविधाजनक हो गई है।

Aadhaar App को खास तौर पर सुरक्षित और आसान उपयोग के लिए तैयार किया गया है। यह ऐप आधार कार्ड धारक अपनी पहचान डिजिटल तरीके से सुरक्षित रखने और जरूरत पड़ने पर तुरंत शेयर करने की सुविधा देता है। इसका लक्ष्य लोगों को एक ऐसा प्लेटफॉर्म देना है, जहां वे बिना ज्यादा कागजी प्रक्रिया के अपनी पहचान से जुड़े काम कर सकें।

End of Feed