PM Mudra Yojana: पिछले कुछ सालों के दौरान भारत में स्टार्टअप्स की संख्या काफी तेजी से बढ़ी है। ज्यादातर युवा अब अपने व्यवसाय की शुरुआत करना चाहते हैं। क्या आप भी अपने व्यवसाय की शुरुआत करना चाह रहे हैं, लेकिन बिना गारंटी के कहीं लोन नहीं मिल रहा? स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2015 में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत आप 10 लाख रुपए तक का लोन बिना गारंटी के प्राप्त कर सकते हैं। आईए जानते हैं प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के बारे में सबकुछ।
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से पाएं 10 लाख तक का लोन बिना किसी गारंटी
क्या है प्रधानमंत्री मुद्रा योजना?भारत सरकार प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत ग्रामीण इलाकों में स्मॉल व्यवसायों को शुरू करने या उनके विस्तार के लिए लोन मुहैया कराती है। यानी अगर आप अपना व्यवसाय करने के बारे में सोच रहे थे तो अब आप अपनी सोच के साथ आगे बढ़ सकते हैं। पीएम मुद्र योजना के तहत तीन कैटेगरी में लोन प्रदान किया जाता है जिनमें से एक को शिशु लोन दूसरे को किशोर लोन और तीसरे को तरुण लोन के नाम से जाना जाता है। शिशु लोन के तहत आप ₹50000 तक की रकम प्राप्त कर सकते हैं। जबकि किशोर लोन के तहत 50,000 से ₹5 लाख तक की रकम प्राप्त की जा सकती है। वहीं अगर आप तरुण लोन लेते हैं तो आपको 5 लाख से 10 लाख रुपए तक का लोन बिना किसी गारंटी के मिल जाता है।
कैसे करें अप्लाई?प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत लोन लेने के लिए आपको अपने नजदीकी बैंक की शाखा में जाना होगा। घर बैठे आप प्रधानमंत्री मुद्रा की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भी अप्लाई कर सकते हैं। इस योजना में अप्लाई करने के लिए आपको बिजनेस प्लान, एप्लीकेशन फॉर्म, पासपोर्ट साइज फोटो, केवाईसी डॉक्युमेंट्स, आइडेंटी कार्ड और एड्रेस का प्रमाण देना होता है। अगर आप बिजनेस करने का प्लान कर रहे हैं और आपको 10 लाख रुपए की जरूरत है तो आप इस स्कीम का फायदा उठा सकते हैं।
