Tomato Prices: दिल्ली-NCR में टमाटर की मेगा सेल, आज से इन जगहों पर 60 रुपये में मिलेगा 1 किलो

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jul 29, 2024, 10:07 AM IST

Tomato Prices in Delhi-NCR: NCCF दिल्ली-एनसीआर में सोमवार यानी आज से सस्ते 60 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर टमाटर की बिक्री करेगा। पिछले सप्ताह दिल्ली-एनसीआर के खुदरा बाजारों में टमाटर की कीमत 100 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई थी।

Tomato Prices in Delhi-NCR: टमाटर की बढ़ती कीमतों से राहत दिलाने के लिए भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ (NCCF) ने अहम कदम उठाया है। NCCF दिल्ली-एनसीआर में सोमवार यानी आज से सस्ते 60 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर टमाटर की बिक्री करेगा। हाल ही में हुई बारिश के कारण टमाटर की सप्लाई बाधित हुई है, जिससे कीमतों में उछाल आया है।

Tomato price in Delhi

दिल्ली-एनसीआर में 60 रुपये किलो मिलेगा टमाटर

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 27 जुलाई को दिल्ली में खुदरा टमाटर की कीमत 77 रुपये प्रति किलोग्राम थी, लेकिन गुणवत्ता और स्थानीयता के आधार पर कुछ क्षेत्रों में कीमतें 80 रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक रही हैं।

End of Feed