Mahtari Vandan Yojana: महिलाओं के खाते में पीएम मोदी ट्रांसफर करेंगे 1000-1000 रुपये, जानें क्या है महतारी वंदन योजना

Mahtari Vandana Yojana News: छत्तीसगढ़ की सरकार महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना की शुरुआत कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को संबोधित करते हुए उनके खाते में 1000 रुपये की राशि ट्रांसफर करेंगे। लगभग 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना के जरिए पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे।

Mahtari Vandana Yojana 2024: सरकार देश की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए कई स्कीम्स चलाती है और आए दिन नई स्कीम लॉन्च भी कर रही है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ की सरकार महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना की शुरुआत कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार, 10 मार्च को दोपहर 2 बजे महतारी वंदन योजना की शुरुआत करेंगे। पीएम मोदी वर्चुअली इस योजना को लॉन्च करेंगे।

mahtari vandan Yojna

महतारी वंदन योजना

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर के ‘साइंस’ कॉलेज मैदान में इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इस स्कीम के जरिए महिलाओं के खाते में हर महीने एक-एक हजार रुपये की राशि राज्य सरकार ट्रांसफर करेगी।

End of Feed