2023 के ये हैं लंबे वीकेंड ...घूमने के लिए अभी से बना लें प्लान...

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 26, 2022, 06:50 PM IST

Long Weekend in 2023: अगर आप स्मार्ट प्लान करें तो 2023 में 16 मिनी छुट्टियों का आप आनंद उठा सकते हैं। नये साल में मार्च, अप्रैल और अगस्त में पांच से छह दिनों की छुट्टियों के साथ लंबे वीकेंड हैं। इन छुट्टियों में आप किसी भी जगह पर परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं।

Long Weekend in 2023: कुछ ही दिनों नया साल शुरू होने वाला है। इसी के साथ शुरू होगा लंबे वीकेंड का दौर भी, जिसका आप स्मार्ट प्लान करके कहीं भी घूमने जा सकते हैं। 2023 में छुट्टियों की भरमार है, 17 सरकारी छुट्टियां हैं। कुछ वैकल्पिक छुट्टियां या फिर अन्य छुट्टियों के सहारे आप 2-5 दिन के लंबे वीकेंड का आनंद उठा सकते हैं।

long weekends in 2023

2023 के लंबे वीकेंड

जनवरी 2023 में लॉन्ग वीकेंड (Long weekends in January 2023)

  • 31 दिसंबर, शनिवार: नए साल की शाम और 1 जनवरी, रविवार: नववर्ष दिवस- अगर आप 30 दिसंबर, शुक्रवार को छुट्टी लेते हैं, तो आपको तीन दिन की छुट्टी मिलती है। आप 2 जनवरी, सोमवार को दिन की छुट्टी लेकर भी इस छुट्टी को एक दिन और बढ़ा सकते हैं।
  • 14 जनवरी, शनिवार: लोहड़ी, मकर संक्रांति और 15 जनवरी, रविवारः पोंगल- चार दिन की छुट्टी पाने के लिए 13 जनवरी (शुक्रवार) और 16 जनवरी (सोमवार) को छुट्टी लें।
  • 26 जनवरी, गुरुवार: गणतंत्र दिवस; 28 जनवरी, शनिवार; 29 जनवरी, रविवार - चार दिन की छुट्टी का आनंद लेने के लिए 27 जनवरी, शुक्रवार को छुट्टी लें।
फरवरी 2023 में लॉन्ग वीकेंड (Long Weekend in February 2023)

End of Feed