LIC की इस स्कीम में मिलेगी हर महीने 20 हजार रुपये की पेंशन, इतना करना होगा निवेश

LIC जीवन अक्षय पॉलिसी को खरीदने के लिए आपको एक बार एक निश्चित राशि का निवेश करना होगा और फिर 20,000 रुपये तक की मासिक पेंशन का लाभ उठा सकते हैं। LIC जीवन अक्षय पॉलिसी को ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरह से खरीदी जा सकती है।

LIC Jeevan Akshay Policy: भारत में जब हम जीवन बीमा के बारे में बात करते हैं, तो हमारे दिमाग में सबसे पहला नाम भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का ही आता है। इस सरकारी बीमा कंपनी के पास देश की अन्य बीमा कंपनियों के मुकाबले मार्केट में अधिक हिस्सेदारी है। LIC ने लोगों का विश्वास जीता है क्योंकि यह अपने निवेशकों को अपना भविष्य सुरक्षित की सुविधा देती है। LIC के पास लोगों के लिए कई शानदार पॉलिसियां हैं। ऐसी ही एक पॉलिसी को LIC ने हाल ही में लॉन्च किया है। हालांकि, LIC की जीवन अक्षय पॉलिसी थोड़ी अलग है।

lic pension, lic Jeevan Policy, LIC Jeevan Akshya, एलआईसी,

20 हजार रुपये की पेंशन

LIC जीवन अक्षय पॉलिसी को खरीदने के लिए आपको एक बार एक निश्चित राशि का निवेश करना होगा और फिर 20,000 रुपये तक की मासिक पेंशन का लाभ उठा सकते हैं। बीमाकर्ता के पास एकमुश्त राशि जमा होने से आपको मासिक किश्तों का भुगतान करने के तनाव से राहत मिलेगी। यदि आप LIC जीवन अक्षय पॉलिसी में निवेश करते हैं, तो आपका निवेश एक पूर्व निर्धारित समय सीमा के बाद रिटर्न जेनरेट करने लगेगा।

End of Feed