किसानों के लिए वरदान है यह योजना, फसल का नुकसान होने पर सरकार देती है 22000 प्रति एकड़ मुआवजा

राज्य सरकार इस योजना के तहत किसानों को बीज, खाद और खेती के लिए जरूरी अन्य सामग्री खरीदने में सहायता देती है, जिससे नुकसान के बाद भी किसान अपने काम को जारी रख सकें।

भारत एक कृषि प्रधान देश है और अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग तरह की फसलें उगाई जाती हैं। किसानों के सामने मौसम को लेकर एक बड़ी अनिश्चितता रहती है। कई बार अचाना मौसम खराब होने की वजह से पूरी तरह से तैयार फसल बर्बाद हो जाती है और किसानों की महीनों की मेहनत खराब हो जाती है। हालांकि अब राज्स्थान सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दे दी है।

Farmer Scheme

इस योजना से हजारों किसानों को बड़ी सहायता मिलती है।(फोटो क्रेडिट-iStock)

आपको बता दें कि राजस्थान में खेती का ज्यादातर हिस्सा बारिश पर निर्भर करता है। कई बार सूखा, ओलावृष्टि, ज्यादा बारिश जैसी अलग-अलग प्राकृतिक घटनाओं की वजह से किसानों को फसल का नुकसान होता रहता है। इस समस्या से बचने के लिए राज्य सरकार किसनों के लिए कृषि आदान अनुदान सहायता योजना लेकर आई है। इस योजना में सरकार किसानों को आर्थिक सहायता देती है ताकि वे दोबारा खेती का काम शुरू कर सकें।

End of Feed