Real Sugar: कहीं आप भी तो नहीं खाते नकली चीनी, इन तरीकों से करें असली की पहचान

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Nov 27, 2022, 10:40 AM IST

Sugar Check Real or Fake: लगभग हर कोई हर जगह दैनिक रूप से चीनी का सेवन करता है। आज के समय में करीब-करीब हर चीज में मिलावट देखने को मिल रही है, जिसमें चीनी भी हैं। मिलावटी चीनी खाने से आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

Sugar Check Real or Fake: चीनी (Sugar) प्राचीन काल से मानव आहार का हिस्सा रही है। दुनिया की अधिकांश चीनी का उत्पादन एशिया और दक्षिण अमेरिका में होता है। लगभग हर कोई हर जगह दैनिक रूप से चीनी का सेवन करता है। आज के समय में करीब-करीब हर चीज में मिलावट देखने को मिल रही है, जिसमें चीनी भी हैं। मिलावटी चीनी खाने से आपका स्वास्थ्य (Health) खराब हो सकता है। ऐसे में आज हमको बताएंगे कि कैसे आप चीनी में मिलावट कर सकते हैं।

sugar purity test

इन तरीकों से करें असली चीनी की पहचान।

ऐसे करें असली चीनी की पहचान:-

  1. आजकल चीनी में यूरिया मिलाकर भी उसकी मिलावट की जा रही है। ऐसे में आपको इसे चेक करने के लिए सबसे पहले अपनी हथेलियों में थोड़ी सी चीनी लेकर उसे रगड़ना होगा। इसके बाद उस चीनी को सूंघे। अगर चीनी में मिलावट होगी तो उससे एमोनिया की गंध आएगी।
  2. इसके अलावा चीनी को चेक करने का एक और तरीका है कि आप थोड़ी सी चीनी को पानी में मिलाएं। चीनी को पानी में मिलाने के बाद अब इसे सूंघे। सूंघने पर आपको एमोनिया की गंध आएगी, जिसका मतलब है कि चीनी में यूरिया की मिलावट की गई है। अगर चीनी में मिलावट नहीं की गई होगी तो उसमें एमोनिया की गंध नहीं आएगी।
  3. चीनी में मिलावट के लिए मिलावटखोर प्लास्टिक के कण भी मिक्स करते हैं। आपको ये चेक करने के लिए एक गिलास में चीनी और पानी को मिक्स कर लें। मिक्स करने के बाद करीब 5 मिनट बाद आपको इस छानें। अगर छानने के बाद चीनी में प्लास्टिक के कण मौजूद होंगे तो वह आपको दिखाई देंगे।
  4. चीनी के असली-नकली फर्क के लिए आप हाइड्रोक्लोरिक एसिड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। हाइड्रोक्लोरिक एसिड की मदद से आप असली चीनी की पहचान कर सकते हैं।

End of Feed