कहीं आप भी तो खाने में नहीं कर रहे नकली सरसों के तेल का इस्तेमाल, ऐसे करें असली की पहचान

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Dec 24, 2022, 01:32 PM IST

Mustard Oil Check Real or Fake: मिलावटखोरों ने खाने-पीने की चीजों को भी नहीं छोड़ा है, जिससे उनकी गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। सरसों का तेल भी उन्हीं चीज में शामिल है, जिसमें धड़ल्ले से मिलावट की जा रही है।

Mustard Oil Check Real or Fake: आज के समय में बाजार (Market) में शायद ही कोई ऐसी चीज है, जो बिना मिलावट (Adulteration) के आती हो। यहां तक की मिलावटखोरों ने खाने-पीने की चीजों को भी नहीं छोड़ा है, जिससे उनकी गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। सरसों का तेल (Mustard Oil) भी उन्हीं चीज में शामिल है, जिसमें धड़ल्ले से मिलावट की जा रही है। ऐसे में आज हम आपको कुछ तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप असली या नकली सरसों की तेल की पहचान कर सकते हैं।

Mustard Oil Check

Mustard Oil Check

ऐसे करें असली-नकली सरसों के तेल की पहचान:-

  1. थोड़ा सा सरसों का तेल लें और इसे 2 से 3 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। अगर सरसों की तेल की सतह पर सफेद रंग का पदार्थ तैरता हुआ मिले तो समझ जाएं कि ये सरसों का तेल नकली है।
  2. रबिंग टेस्ट सरसों के तेल की शुद्धता की पहचान करने का एक और अच्छा तरीका है। अपनी हथेली पर आपको थोड़ा सा सरसों का तेल लगाना होगा और फिर इसे जोर से रगड़ना होगा। अगर आपको कोई गंध या रंग दिखता है तो इसका मतलब है कि सरसों के तेल में कुछ चिकना पदार्थ मिलाया गया है और ये 100 फीसदी शुद्ध नहीं है।
  3. एक टेस्ट ट्यूब में 5 ग्राम सरसों का तेल लें। अब इसमें नाइट्रिक एसिड मिलाएं और टेस्ट ट्यूब को अच्छी तरह से हिलाएं। अगर सरसों का तेल शुद्ध होगा तो उसके रंग में कोई बदलाव नहीं आएगा। हालांकि मिलावट होने की स्थिति में अम्लीय परत का रंग नारंगी-पीले से बदलकर लाल हो जाएगा।

End of Feed