How To Check Purity Of Milk: कहीं आप तो नहीं पी रहे मिलावटी दूध, इन तरीकों से खुद करें जांच

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Nov 8, 2022, 03:00 PM IST

How To Check Purity Of Milk: दूध में सबसे आम प्रकार की मिलावट में से एक यूरिया का मिश्रण है, क्योंकि ये स्वाद नहीं बदलता है और इसे खोजना मुश्किल है। दूध में यूरिया की जांच करने के लिए आधा टेबल स्पून दूध और सोयाबीन (या अरहर) का पाउडर एक साथ मिलाएं और अच्छी तरह हिलाएं।

How To Check Purity Of Milk: दूध (Milk) एक ऐसी चीज है, जिसे ज्यादातर लोग रोज पीते हैं। दूध पीना स्वास्थ्य (Health) के लिए बेहद जरूरी है, लेकिन हर बार हम जो दूध लेते हैं वह शुद्ध नहीं होता है और उसमें मिलावट (Adulteration) हो सकती है। आप जो दूध खरीद रहे हैं वह इस्तेमाल के लिए सही है या नहीं, ये जांचने के लिए कई तरीके हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि दूध की जांच कैसे करें।

milk

कहीं आप तो नहीं पी रहे मिलावटी दूध।

इन तरीकों से करें दूध की जांच:-

शुद्धता परीक्षण

दूध को धीमी आंच पर 2-3 घंटे के लिए तब तक उबालें जब तक कि वह सख्त होने के साथ गाढ़ा न हो जाए। अगर ये ऑयली दिखे तो इसक मतलब है कि ये अच्छी गुणवत्ता का है।

End of Feed