कहीं आप भी तो नहीं कर रहे नकली नारियल के तेल का इस्तेमाल, खुद घर बैठे इन तरीकों से करें असली की पहचान

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Jan 17, 2023, 06:31 PM IST

Coconut Oil Check Real or Fake: एंटीऑक्सिडेंट से समृद्ध, नारियल के तेल में एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। लेकिन आज के इस दौर में बाजार में नारियल का तेल मिलावटी भी मिलने लगा है, जिससे ये समझ नहीं आता है कि हम जो नारियल का तेल खरीद रहे हैं, वह असली है या नकली।

Coconut Oil Check Real or Fake: नारियल का तेल (Coconut Oil) स्किन (Skin)और बालों (Hairs) में लगाने के साथ ही अक्सर खाना पकाने के लिए भी उपयोग किया जाता है। एंटीऑक्सिडेंट से समृद्ध, नारियल के तेल में एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। लेकिन आज के इस दौर में बाजार में नारियल का तेल मिलावटी भी मिलने लगा है, जिससे ये समझ नहीं आता है कि हम जो नारियल का तेल खरीद रहे हैं, वह असली है या नकली। ऐसे में आज हम आपको कुछ तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप घर बैठे आसानी से पता कर पाएंगे कि आप जो नारियल का तेल खरीद रहे हैं, वह असली है या नकली।

Coconut Oil Check Real or Fake

Coconut Oil Check Real or Fake

इन तरीकों से पता करें कि नारियल का तेल असली है या नकली:-

  1. नारियल का तेल टेस्ट के लिए आपको पैन को मध्यम आंच पर रखना होगा और उसमें थोड़ा सा नारियल का तेल डालकर गर्म करना होगा। अगर कम तापमान पर झाग आने लगे और उसमें से जली हुई गंध निकले तो समझ लीजिए कि ये नकली है।
  2. नारियल का तेल टेस्ट करने का एक तरीका ये है कि एक बोतल में थोड़ा सा नारियल का तेल लें और इसे एक घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। अगर नारियल का तेल नकली होगा तो तो मिलावट ठोस नारियल तेल के ऊपर एक परत के रूप में तैरने लगेगी।
  3. इस टेस्ट के लिए आपको बस इतना करना है कि पहले इसे सूंघें और अपने मुंह में थोड़ा सा नारियल का तेल डालें। अगर नारियल का तेल असली होगा तो इसकी महक और स्वाद बहुत अच्छा होगा। हालांकि अगर ये मिलावटी है तो आपको इसे अपने मुंह में डालते ही पता चल जाएगा।
  4. अगर आप रोज नारियल तेल का इस्तेमाल करते हैं तो आप एक सेकेंड में ही उसे देखकर मिलावटी तेल की पहचान कर लेंगे। मिलावटी नारियल का तेल थोड़ा पीला होता है जबकि असली नारियल का तेल लगभग पारदर्शी होता है।

End of Feed