नौकरी बदलने या PF निकालने के बाद भी क्यों जरूरी है EPS डेटा ट्रांसफर? जानिए कारण

नौकरी करने वाले लोग करियर ग्रोथ के लिए जीवन में कई बार नौकरी बदलते हैं। हालांकि, नौकरी बदलने के बाद पुराना PF बैलेंस निकालने तक की ही जिम्मेदारी नहीं रहती EPS सर्विस हिस्ट्री पर भी ध्यान देना जरूरी है।

कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) नौकरीपेशा लोगों के लिए रिटायरमेंट की बड़ी बचत है। नौकरी बदलने के दौरान कई कर्मचारी अपना पुराना PF बैलेंस निकाल लेते हैं और मान लेते हैं कि अब पुराने PF खाते से जुड़ा कोई काम बाकी नहीं रह गया है। लेकिन अगर आपके खाते में EPS (Employees Pension Scheme) की सर्विस हिस्ट्री दर्ज है, तो इसे नजरअंदाज करना भविष्य में एक बड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है।

Employees Pension Scheme

क्यों जरूरी है EPS डेटा ट्रांसफर? (Photo: iStock)

EPF और EPS में क्या अंतर

दरअसल, EPF और EPS एक ही सोशल सिक्योरिटी सिस्टम का हिस्सा हैं, लेकिन दोनों का काम अलग है। EPF में जमा रकम और उस पर मिलने वाला ब्याज रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार करता है, जबकि EPS में आपकी पेंशन योग्य सेवा अवधि का रिकॉर्ड रखा जाता है। आपकी योग्य सेवा जितनी लंबी होगी, भविष्य में पेंशन लाभ के लिए उतना ही फायदा हो सकता है।

End of Feed