IRCTC Trains Cancelled List, Dec 20: घने कोहरे के चलते कई ट्रेनें आज भी कैंसिल, डायवर्ट, रिशेड्यूल, यहां देखें रेलवे की ओर से जारी पूरी लिस्ट

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Dec 20, 2022, 12:20 PM IST

IRCTC Railway Train Cancelled List Today, 20 December 2022: कोहरे का असर यातायात पर भी पड़ा है और इस वजह से ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। कोहरे के चलते भारतीय रेलवे को आज भी कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है। देश में रोजाना लाखों लोग हर दिन ट्रेन से सफर करते हैं।

IRCTC Railway Train Cancelled List Today, 20 December 2022: दिल्ली (Delhi) समेत देश के उत्तरी मैदानी इलाकों में मंगलवार सुबह लगातार दूसरे दिन ‘बहुत घना’ कोहरा छाया रहा। कोहरे (Fog) का असर यातायात पर भी पड़ा है और इस वजह से ट्रेन सेवाएं (Train Service) भी प्रभावित हुई हैं। कोहरे के चलते भारतीय रेलवे (Indian Railways) को आज भी कई ट्रेनों (Trains) को रद्द करना पड़ा है। देश में रोजाना लाखों लोग हर दिन ट्रेन से सफर करते हैं। ऐसे में यात्रा के लिए घर से निकलने से पहले ही ये जान लेना जरूरी है कि आपकी ट्रेन कैंसिल (Cancel) या डायवर्ट (Divert) या रिशेड्यूल (Reschedule) तो नहीं की गई है?

IRCTC Trains Cancelled List Dec 20

घने कोहरे के चलते कई ट्रेनें आज भी कैंसिल, डायवर्ट, रिशेड्यूल।

ये जानकारी हर दिन भारतीय रेलवे की ओर से शेयर की जाती है। इसे वेबसाइट https://enquiry.indianrail.gov.in/mntes या NTES ऐप की मदद से भी देखा जा सकता है। आज रद्द या डायवर्ट किए गए ट्रेनों की बात करें तो 260 ट्रेनों को कैंसिल किया गया है, 34 ट्रेनों को रिशेड्यूल जबकि 11 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है।

End of Feed