IRCTC Luggage Rules: भारतीय रेलवे भी अब विमान की तरह लैगेज ले जाने का नियम बना चुकी है। यहां भी अब नियम के तहत ही सामान आप ले जा सकते हैं। अगर आपका सामान लिमिट से ऊपर हुआ तो पैसे भरने पड़ेंगे। अगर आप बिना बुकिंग के अतिरिक्त सामान ले जाते हुए पकड़े गए, तो आपको सामान्य दरों से 6 गुना अधिक खर्च करना होगा।
ट्रेन में एक्सट्रा लैगेज पर अब देना पड़ेगा जुर्माना
जानिए क्या है नियम
यदि आप एसी प्रथम श्रेणी में यात्रा कर रहे हैं, तो आप 70 किलोग्राम तक मुफ्त में सामान ले जा सकते हैं। इसके ज्यादा के लिए आपको बुकिंग करानी पड़ेगी। नहीं तो पकड़े जाने पर जुर्माना लग जाएगा। वहीं एसी 2-टियर के लिए यह सीमा 50 किलोग्राम है। एसी 3-टियर स्लीपर, एसी चेयर कार और स्लीपर क्लास में 40 किलो तक का सामान ले जाने की अनुमति है।
कैसे बुक करें?
अगर आपके पास तय नियम से ज्यादा का सामान है तो यात्रा करने से पहले ही उसकी बुकिंग करानी होगी। ट्रेन के प्रस्थान समय से कम से कम 30 मिनट पहले सामान को बुकिंग कार्यालय में ले कर जाना होगा। वहीं पर बुकिंग की सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही आप टिकट बुक करते समय भी अपना सामान एडवांस में बुक कर सकते हैं।
ये सामान नहीं होगा बुक
जिस सामानों को रेलवे ने प्रतिबंधित वस्तुओं की सूची में डाल रखा है, उसकी बुकिंग नहीं होगी। साथ ही जो सामान सुरक्षित रूप से पैक नहीं किया गया है, उसे भी बुकिंग के लिए स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसे में सामान की बुकिंग से पहले पैकेजिंग जरूर चेक कर लें।
