IRCTC की AC Tourist Train से देखें पीएम मोदी का वाइब्रेंट गुजरात, जानें कैसे करें बुकिंग और क्या होगा किराया

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 5, 2023, 05:00 PM IST

IRCTC AC Tourist Train to Show Vibrant Gujarat: अत्याधुनिक डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन में दो बढ़िया डाइनिंग रेस्तरां, एक आधुनिक किचन, कोचों में शॉवर क्यूबिकल्स, सेंसर आधारित वॉशरूम फंक्शन, फुट मसाजर आदि सहित कई आश्चर्यजनक फीचर्ज हैं। पूरी तरह से वातानुकूलित ट्रेन दो प्रकार की सुविधा प्रदान करते है, फर्स्ट और सेकंड एसी।

IRCTC AC Tourist Train to Show Vibrant Gujarat: वाइब्रेंट गुजरात (Vibrant Gujarat) राज्य की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए रेलवे (Railways) एक विशेष यात्रा 'गरवी गुजरात' शुरू करने के लिए अपनी भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन (AC Tourist Train) चलाएगा। ट्रेन आठ दिनों की यात्रा के दौरान लगभग 3500 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इस टूरिस्ट ट्रेन का पहला स्टॉपेज केवड़िया में रखा गया है, जिसमें स्टैच्यू ऑफ यूनिटी आकर्षण का केंद्र होगी।

IRCTC AC Tourist Train to Show Vibrant Gujarat

IRCTC AC Tourist Train to Show Vibrant Gujarat

आईआरसीटीसी द्वारा संचालित यह विशेष पर्यटक ट्रेन 28 फरवरी को दिल्ली सफदरजंग रेलवे स्टेशन से आठ दिनों के दौरे पर रवाना होगी। पर्यटकों की सुविधा के लिए गुरुग्राम, रेवाड़ी, रींगस, फुलेरा और अजमेर रेलवे स्टेशनों पर बोर्डिंग और डिबोर्डिंग की सुविधा प्रदान की गई है। ये ट्रेन टूर पैकेज स्वतंत्रता सेनानी सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन पर आधारित केंद्र की योजना 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' की तर्ज पर तैयार किया गया है।

End of Feed