Cyber Investment Fraud: हर महीने निवेश के नाम पर लाखों गंवा रहे भारतीय, तुरंत मुनाफा कमाने के चक्कर में हो रहा भारी नुकसान

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jul 3, 2024, 12:05 PM IST

Cyber Investment Fraud in India: देश में जिस तेजी से डिजिटल सर्विसेज बढ़ी हैं, उसी तेजी से साइबर फ्रॉड के मामले में भी बढ़े हैं। लोग लागातर साइबर स्कैम के शिकार हो रहे हैं और वित्तीय नुकसान झेल रहे हैं। AI और डीपफेक ने लोगों की टेंशन को और बढ़ा दिया है।

Cyber Fraud: पिछले कुछ साल में देश में साइबर फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़े हैं। AI और डीपफेक ने लोगों की टेंशन को और बढ़ा दिया है, क्योंकि इस तरह की टेक्नोलॉजी की वजह से असली और नकली में फर्क करना मुश्किल हो रहा है। इंडियन साइबर क्राइम कॉर्डिनेशन सेंटर (I4C) के अनुसार, जनवरी-अप्रैल 2024 की अवधि में भारतीयों को साइबर फ्रॉड में 1,750 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ, जिसमें से 85 फीसदी मामले वित्तीय अपराध से संबंधित थे।

cyber fraud, cyber scam

(Image Source: iStock)

हर रोज 41 लाख गंवा रहे हैं भारतीय

I4C ने कहा कि 2024 के पहले चार महीनों में 4,599 रिपोर्ट किए गए निवेश स्कैम में भारतीय नागरिकों को 120 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। 2023 में निवेश स्कैम के सिलसिले में एक लाख से अधिक मामले दर्ज किए गए थे। साइबरसिक्यूरिटी फर्म क्लाउडएसईके की एक हालिया रिपोर्ट में बताया गया है कि फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म पर धोखाधड़ी वाले विज्ञापनों में उछाल आया है, जिसकी कुल संख्या 29,000 से ज्यादा है। ऐसा माना जाता है कि भारत में धोखाधड़ी के कारण हर महीने उपभोक्ताओं को 50,000 डॉलर (41 लाख से ज़्यादा) का नुकसान होता है।

End of Feed