रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! बिना कैंसिलेशन चार्ज के जल्द बदल पाएंगे कंफर्म टिकट की तारीख

रेलवे बहुत जल्द एक नई सुविधा शुरू कर सकता है जिसमें यात्री लास्ट मिनट तक कंफर्म टिकट की तारीख को बदल पाएंगे। रेलवे की इस नई सुविधा की सबसे बड़ी खास बात यह होगी कि इसमें यात्रियों को किसी भी तरह का कैंसिलेशन चार्ज नहीं देना होगा।

Train Ticket Date Change Online: भारतीय रेलवे देश में यात्रा करने का सबसे सस्ता और सुगम माध्यम है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे समय-समय पर नए-नए बदलाव करता रहता है। इस बीच रेलवे अपने करोड़ों यात्रियों की सहूलियत के लिए एक बड़ा बदलाव कर सकती है। रेलवे बहुत जल्द एक नई सुविधा शुरू कर सकता है जिसमें यात्री लास्ट मिनट तक कंफर्म टिकट की तारीख को बदल पाएंगे। रेलवे की इस नई सुविधा की सबसे बड़ी खास बात यह होगी कि इसमें यात्रियों को किसी भी तरह का कैंसिलेशन चार्ज नहीं देना होगा।

Indian Railways

भारतीय रेलवे में जल्द ही यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा। (फोटो क्रेडिट-iStock)

आसान भाषा में समझाएं तो मान लीजिए कि आपका रविवार को यात्रा करने के लिए कंफर्म टिकट है लेकिन किसी वजह से लास्ट समय में आपका जाना कैंसिल हो जाता है और अब आपको अगले महीने यात्रा करना है। ऐसी कंडीशन में आप क्या करेंगे आप नई डेट के लिए नया टिकट बुक कराएंगे और पुराने टिकट को कैंसिल कराएंगे। टिकट कैंसिल कराने पर आपको कैसिलेशन चार्ज भी देना होता है। लेकिन अब आपको इन सब झंझट से राहत मिलने वाली है।

End of Feed