11 साल बाद रेलवे ने बढ़ाया किराया, नॉन-AC और AC दोनों पर असर, जानें इससे पहले कब हुआ था बदलाव

Indian Railways Hikes Passenger Train Fares: मीडिया रिपोर्ट्स में रेलवे अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि यह पहली बार है जब कई सालों बाद पैसेंजर ट्रेनों का किराया बढ़ाया गया है। 5 से 6 साल या उससे अधिक समय बाद यह मामूली बढ़ोतरी की गई है, जो 1 जुलाई 2025 से लागू होगी।

Indian Railways Hikes Passenger Train Fares: यदि आप ट्रेन में सफर करते हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी हो सकती है। भारतीय रेलवे ने कई वर्षों बाद पहली बार यात्री ट्रेनों के किराए में बढ़ोतरी का फैसला किया है। यह नया किराया दर 1 जुलाई 2025 से लागू होगी। इस मामूली बढ़ोतरी के तहत नॉन-एसी मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों और एसी ट्रेनों का भी किराया बढ़ाया गया है।

Train

कई सालों बाद पैसेंजर ट्रेनों का किराया बढ़ाया गया है। (image-Canva)

End of Feed