Railway Super App: रेलवे ला रहा है सुपर ऐप, टिकट बुकिंग से लेकर ट्रेन की हर जानकारी होगी एक जगह

One Railway App: मौजूदा समय में रेलवे एक दर्जन से अधिक मोबाइल ऐप के जरिए तमाम तरह की सर्विस यात्रियों को प्रदान करता है। भारतीय रेलवे ऐप्स में IRCTC रेल कनेक्ट 100 मिलियन से अधिक डाउनलोड के साथ सबसे लोकप्रिय है। सुपर ऐप के तहत बाकी सभी ऐप को लाया जाएगा।

One Railway App: भारतीय रेलवे एक ऐसा सुपर ऐप लाने की तैयारी में है, जो टिकटिंग, ट्रेन ट्रैकिंग और अन्य सर्विस एक ही प्लेटफॉर्म पर प्रोवाइड करेगा। मौजूदा समय में रेलवे एक दर्जन से अधिक मोबाइल ऐप के जरिए तमाम तरह की सर्विस यात्रियों को प्रदान करता है। ईटी ने एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी के हवाले से लिखा है कि भारतीय रेलवे के सभी अलग-अलग ऐप को इस सुपर ऐप के तहत लाया जाएगा। इससे रेलवे की सभी सर्विस के लिए आवश्यक डाउनलोड की संख्या को कम करके यूजर्स के अनुभव में सुधार होगा।

One Railway App Super APP

CRIS डेवलप करेगी सुपर ऐप

उन्होंने कहा कि बेहतर तालमेल और मौजूदा सर्विस के लिए मॉनिटाइजेशन की गुंजाइश है। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सिस्टम का काम संभालने वाली रेलवे की ब्रॉन्च CRIS इस सुपर ऐप को डेवलप करेगी। रेलवे का प्राइमरी ऑनलाइन टिकटिंग प्लेटफॉर्म इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) CRIS पर निर्भर है। अधिकारी ने कहा कि यूजर्स की प्रतिक्रिया को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ऐप्स में व्यापक बदलाव की जरूरत है।

End of Feed