अब 10 अंको के 'डिजिपिन' से मिलेगी सटीक लोकेशन, जानिए क्या है इंडिया पोस्ट का नया 'DigiPIN' और कैसे करता काम

DigiPIN: इंडिया पोस्ट ने इसरो और आईआईटी हैदराबाद के साथ मिलकर 10-अंकों का 'डिजिपिन' पेश किया है, जो 4x4 मीटर ग्रिड से सटीक लोकेशन बताएगा। यह पुराने पिन कोड के साथ काम करेगा।

भारतीय डाक विभाग (इंडिया पोस्ट) ने देशभर में पते (एड्रेस) की खोज और डिलीवरी सेवाओं को अधिक सटीक और आधुनिक बनाने के लिए एक नया डिजिटल पोस्टल इंडेक्स नंबर यानी 'डिजिपिन' (DigiPIN) लॉन्च किया है। यह एक जियो-कोडेड एड्रेसिंग सिस्टम है, जिसे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर (NRSC) और आईआईटी हैदराबाद के सहयोग से तैयार किया गया है। यह टैक्नोलॉज देश के किसी भी कोने में मौजूद किसी खास स्थान की सटीक पहचान करने में मदद करेगी।

DigiPIN, Digital Postal Index Number, India Post, Geo coded addressing system, Postal Index Number, PIN Code, IIT Hyderabad, ISRO

बिना इंटरनेट भी मिलेगा सही रास्ता! जानिए इंडिया पोस्ट के नए 'DigiPIN' के शानदार फायदे (तस्वीर-AI)

6-अंकों वाले पिन कोड से कैसे अलग है डिजिपिन?

हमारा पारंपरिक 6-अंकों का पिन कोड एक बड़े भौगोलिक क्षेत्र, जैसे किसी पूरे इलाके, डाकघर या गांवों के समूह को दर्शाता है। इससे किसी खास मकान या जगह तक पहुंचना हमेशा आसान नहीं होता। इसके विपरीत, डिजिपिन पूरे भारत को करीब 4 मीटर x 4 मीटर के छोटे-छोटे ग्रिड में बांटता है। हर ग्रिड को 10 अक्षरों और अंकों (अल्फान्यूमेरिक) से मिलकर बना एक यूनिक कोड दिया गया है। यह कोड अक्षांश और देशांतर (लैटीट्यूड और लोंगिट्यूड) के आधार पर तैयार होता है, जिससे किसी भी सटीक स्थान को चंद मीटर के दायरे में पहचाना जा सकता है।

End of Feed