बिना एड्रेस प्रूफ दिए घर लाएं Indane Chhotu, इस्तेमाल के बाद वापस करने पर मिलेंगे पैसे

Indane Chhotu Cylinder 2026: अगर आप एक छात्र हैं, अकेले रहते हैं या किसी दूसरे शहर में शिफ्ट हुए हैं तो इण्डेन (Indane) का 'छोटू' सिलेंडर आपकी एक बड़ी मुश्किल का स्मार्ट समाधान बन सकता है। इस 5 किलो के छोटे सिलेंडर को पाने के लिए आपको किसी लंबी कागजी कार्रवाई या पते के सबूत की जरूरत नहीं है।

Indane Chhotu Cylinder 2026: ईरान संकट के कारण गैस की किल्लत बढ़ गई है। शहरों से लेकर गांव तक सिलेंडर मिलना मुश्किल हो रहा है। सबसे अधिक परेशानी छात्रों और प्रवासी मजदूरों को हो रही है क्यों कि उनके पास एक वैलिड गैस कनेक्शन नहीं है। इसके चलते सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। इस समस्या को देखते हुए इण्डेन ने एलान किया है कि 5 किलोग्राम का छोटा सिलेंडर बिना एड्रेस प्रूफ के दिए जाएंगे। यानी आप किसी भी सरकारी आईडी को दिखाकर इस सिलेंडर को घर ला सकते हैं। Indane Chhotu क्या है और इसे कहां से खरीदा जा सकता है, सभी जरूरी जानकारी दे रहे हैं-

Indane Chhotu

कौन है छोटू, जो बिना एड्रेस प्रूफ दिए लाया जा सकता है घर (Photo: X handle/@IndianOilcl)

Indane Chhotu क्या है

'Indane Chhotu' को Indian Oil Corporation Limited ने लॉन्च किया है। यह एक छोटू यानी 5 किलोग्राम LPG सिलेंडर है, जो कि एक छोटा और सुविधाजनक कुकिंग गैस विकल्प है। कंपनी की ओर से Indane Chhotu को खास तौर पर शहरी और अर्ध-शहरी क्षेत्रों के प्रवासी लोगों, कम गैस इस्तेमाल करने वाले परिवारों और छोटे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए पेश किया गया है। अच्छी बात ये है कि Indane के तहत उपलब्ध छोटू यानी मिनी कुकिंग गैस सिलेंडर बिना एड्रेस प्रूफ के केवल कोई भी सरकारी पहचान पत्र देकर आसानी से लिया जा सकता है और देशभर में किसी भी शहर में इस्तेमाल किया जा सकता है।

End of Feed