किसी की मृत्यु हो जाए तो परिवार के सदस्य जरूर करें ये काम, इन डॉक्यूमेंट को तुरंत करवाएं अपडेट

किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाए तो परिवार के सदस्यों को व्यक्ति के डॉक्यूमेंट्स तुरंत अपडेट करवा लेने चाहिए। इसमें व्यक्ति की पहचान से जुड़ा आधार कार्ड भी शामिल होता है।

किसी परिवार के सदस्य की मृत्यु केवल भावनात्मक रूप से ही नहीं, बल्कि प्रशासनिक और वित्तीय दृष्टि से भी कई जिम्मेदारियां लेकर आती है। ऐसे समय में परिवार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि मृत व्यक्ति के सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज और खातों का रिकॉर्ड समय पर अपडेट या बंद करवाया जाए। ऐसा करने से भविष्य में पहचान की चोरी, धोखाधड़ी और कानूनी परेशानियों से बचा जा सकता है। मृत्यु प्रमाण पत्र (Death Certificate) प्राप्त करने के बाद सबसे पहले उन दस्तावेजों और खातों पर ध्यान देना चाहिए जो व्यक्ति की पहचान और वित्तीय गतिविधियों से जुड़े होते हैं।

Post Death Documentation

मृत्यु के बाद का डॉक्यूमेंटेशन (AI Generated Image)

आधार कार्ड

मृत्यु के बाद का डॉक्यूमेंटेशन (X handle/@UIDAI)

आधार कार्ड (Aadhaar Card) लगभग हर सरकारी और वित्तीय सेवा से जुड़ा हुआ है। यूआईडीएआई भी समय-समय पर नागरिकों को जागरूक करता है कि किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसके आधार नंबर का दुरुपयोग रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए। अगर आधार एक्टिव रहता है तो उसकी पहचान का गलत इस्तेमाल होने का खतरा बना रहता है।

पैन कार्ड

अगर मृत व्यक्ति के नाम पर आयकर रिकॉर्ड, बैंक खाते या निवेश मौजूद हैं, तो पैन कार्ड (Pan Card) से जुड़े मामलों को भी जल्द निपटाना चाहिए। उत्तराधिकारियों को आयकर विभाग से जुड़े पेंडिंग मामलों की जानकारी लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए।

End of Feed