Credit Card Bill Payment: महीने भर के जरूरो खर्चों निपटाते हुए अक्सर हम कई जरूरी चीजें भूल जाते हैं। क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट भी एक ऐसा ही काम है जिसे हम अक्सर अन्य जरूरी कामों के बीच में भूल जाते हैं। घबराइए नहीं ये बहुत ही आम बात है। हम में से ज्यादातर लोग अपने क्रेडिट कार्ड बिल का पेमेंट करना भूल जाते हैं और फिर कॉल या मैसेज देखने पर हमें इसका खयाल आता है। लेकिन अगर क्रेडिट कार्ड बिल की पेमेंट ही न की जाए तो क्या होगा? क्या आपसे वसूली की जाएगी या फिर आपको जेल में बंद कर दिया जाएगा? आइए जानते हैं कि अगर कोई व्यक्ति अपने क्रेडिट कार्ड बिल का पेमेंट नहीं करता है तो बैंक उसके साथ क्या कर सकता है?
क्या क्रेडिट कार्ड बिल की पेमेंट न करने पर हो जाती है जेल
यहां से शुरू होती है कार्यवाही
आमतौर पर कोई भी व्यक्ति अगर अपने बिल की पेमेंट नहीं करता तो सबसे पहले उसे कॉल, SMS या फिर मैसेज के माध्यम से रिमाइंडर दिया जाता है। आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप क्रेडिट कार्ड बिल की मिनिमम पेमेंट तो कर ही दें। अगर आप लगातार 6 महीनों तक क्रेडिट कार्ड बिल का पेमेंट नहीं करते हैं तो आपको क्रेडिट कार्ड डिफॉल्टर की कैटेगरी में डाल दिया जाता है। इसके बाद आपका क्रेडिट कार्ड अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिया जाता है।यह भी पढ़ें: सूरत ऑटो इंटरनेशनल एक्सपो में स्कोडा ने दिखाई नई इलेक्ट्रिक कार की झलक, जानिए रेंज और कीमत
