ICICI vs HDFC FD Rates: कौन सा बैंक दे रहा FD पर सबसे अधिक रिटर्न, चेक कर लीजिए ब्याज दर

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jul 5, 2024, 08:01 AM IST

ICICI vs HDFC FD Rates: बैंक 15 महीने से अधिक अवधि की एफडी पर 7.20 फीसदी की दर से उच्चतम ब्याज ऑफर कर रहा है। देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक ने 12 जून 2024 से अपनी एफडी दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। कहां मिल रहा बेस्ट रिटर्न जान लीजिए।

ICICI vs HDFC FD Rates: देश का दूसरा सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने एक जुलाई से अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में बदलाव किया था। नई ब्याज दरें करोड़ रुपये तक की डिपॉजिट पर लागू हैं। बैंक 15 महीने से अधिक अवधि की एफडी पर 7.20 फीसदी की दर से उच्चतम ब्याज ऑफर कर रहा है। भारतीय रिजर्व बैंक ने पिछले महीने बल्क डिपॉजिट लिमिट को 2 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 3 करोड़ रुपये कर दिया था। इससे जमाकर्ताओं के लिए हाई एफडी लिमिट की अनुमति मिल गई।

ICICI Bank vs HDFC Bank FD rates

(iStock)

सबसे अधिक ब्याज दर

आईसीआईसीआई बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 15 महीने से 18 महीने से कम अवधि की एफडी के लिए तीन करोड़ रुपये तक के निवेश पर 7.75 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। इसके अलावा 18 महीने से 2 साल की अवधि पर 7.70 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है।

End of Feed