EPF Account: EPF खाते से कैसे लिंग करें अपना बैंक अकाउंट, जानें क्या है सबसे आसान प्रोसेस

Update Bank Account in EPF Account: ईपीएफओ ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए EPF खाते में जमा रकम पर ब्याज दर 8.25 फीसदी घोषित की है। EPF खाते से पैसे की निकासी के लिए बैंक अकाउंट जरूरी है, क्योंकि पैसा ट्रांसफर आपके अकाउंट में ही होगा।

Update Bank Account in EPF Account: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने सदस्यों को EPF खाते से पैसे की निकासी की अनुमति देता है। EPF खाते से पैसे की निकासी के लिए बैंक अकाउंट जरूरी है, क्योंकि पैसा ट्रांसफर आपके अकाउंट में ही होगा। इसके लिए जरूरी है कि EPF से आपका बैंक अकाउंट लिंक हो। ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिसमें सदस्य अपने ईपीएफ खाती की डिटेल्स अपडेट किए बिना ही बैंक अकाउंट क्लोज कर देते हैं। ऐसे में ट्रांजेक्शन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सब्सक्राइबर्स ईपीएफओ पोर्टल के माध्यम से अपने बैंक खाते की डिटेल्स अपडेट करके इस समस्या को ठीक कर सकते हैं।

EPFO

ऐसे अपडेट करें बैंक डिटेल्स

  • यूनिफाइड मेंबर पोर्टल पर जाएं और अपने यूजरनेम और पासवर्ड से लॉग इन करें।
  • 'मैनेज' टैब पर क्लिक करें।
  • ड्रॉपडाउन मेनू से 'केवाईसी' चुनें।
  • अपना बैंक चुनें और अपना बैंक खाता नंबर, नाम और आईएफएससी कोड दर्ज करें। फिर 'सेव' पर क्लिक करें।
  • आपके नियोक्ता द्वारा अनुमोदन के बाद, आपके अपडेटेड बैंक अकाउंट डिटेल्स अप्रूव्ड केवाईसी सेक्शन में दिखाई देगा।

End of Feed