KYC Update का SMS देखते ही न करें क्लिक! असली और फेक मैसेज की पहचान करने का ये है तरीका

बहुत से लोग केवाईसी अपडेट को लेकर हमेशा अलर्ट रहते हैं। ऐसे में फोन पर केवाईसी अपडेट का एसएमएस देखते ही वे लिंक पर तुरंत क्लिक भी कर बैठते हैं। हालांकि, हर मैसेज असली नहीं हो सकता।

KYC (Know Your Customer) अपडेट बैंकिंग और दूसरी वित्तीय सेवाओं से जुड़ी एक जरूरी प्रक्रिया है। इसी वजह से लोग KYC अपडेट से जुड़े SMS और ईमेल को गंभीरता से लेते हैं। साइबर ठग इसी का फायदा उठाकर KYC अपडेट के नाम पर फर्जी मैसेज भेजते हैं। इनमें अक्सर अकाउंट बंद होने, KYC तुरंत अपडेट करने या सर्विस ब्लॉक होने की चेतावनी दी जाती है। मैसेज में दिए लिंक पर क्लिक करते ही ठगी का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए किसी भी KYC मैसेज को देखते ही आगे की प्रक्रिया पूरी करने से पहले इसकी जांच करना जरूरी है। आप कुछ तरीकों से असली और फेक केवाईसी अपडेट मैसेज की पहचान कर सकते हैं-

KYC Update

कहीं फेक तो नहीं केवाईसी अपडेट का मैसेज (AI Generated Image)

मैसेज में भेजे गए लिंक पर दें ध्यान

फर्जी KYC SMS की पहचान करने का पहला तरीका उसमें दिए लिंक को देखना है। अगर लिंक अजीब, छोटा या किसी अनजान वेबसाइट का है तो उस पर क्लिक न करें। बैंक या वित्तीय संस्था की वेबसाइट का नाम भी गलत स्पेलिंग के साथ दिखाया जा सकता है। किसी भी लिंक को खोलने से पहले उसका URL ध्यान से जांचें।

End of Feed