YONO SBI पर घर बैठे खोलें PPF अकाउंट, जानें क्या है तरीका

अब स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने YONO SBI ऐप के जरिये ग्राहकों के लिए घर बैठे ही पीपीएफ अकाउंट खोलना बेहद आसान बना दिया है। बस कुछ मिनट की ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद आप अपने मोबाइल से ही अकाउंट खोलकर निवेश शुरू कर सकते हैं। यहां हम तरीका बता रहे हैं।

Open PPF Account Online in YONO SBI: पीपीएफ भारत की सबसे भरोसेमंद, सरकार समर्थित दीर्घकालिक बचत योजना है, जिस पर सेक्शन 80C के तहत टैक्स लाभ मिलता है और मैच्योरिटी 15 साल में होती है। खास बात यह है कि आप इस अकाउंट को अपने फोन से भी खोल सकते हैं। आप अपने नाम से पीपीएफ अकाउंट खोलने के लिए एसबीआई योनो (YONO SBI) ऐप का उपयोग कर सकते हैं। यहां हम इसकी सभी जरूरी प्रोसेस बता रहे हैं।

YONO SBI पर कैसे खोलें PPF अकाउंट

  • सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से YONO SBI ऐप डाउनलोड करें।
  • अपने लॉगिन डिटेल से ऐप में साइन-इन करें और यह सुनिश्चित करें कि आपका KYC अपडेटेड है।
  • मुख्य मेनू से Investments सेक्शन पर क्लिक करें।
  • यहां PPF Account विकल्प चुनकर प्रोसेस शुरू करें।
  • अपनी पसंद की शाखा का चयन करें और नामांकित व्यक्ति (Nominee) का विवरण भरें।
  • चाहें तो मासिक निवेश के लिए स्टैंडिंग इंस्ट्रक्शन सेट कर सकते हैं।
  • सारी जानकारी जांचने के बाद शर्तों को स्वीकार करें और आगे बढ़ें।
  • आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा गया OTP दर्ज कर पुष्टि करें।
  • अकाउंट बनने के बाद उसमें पहली राशि जमा कर उसे एक्टिव करें।
  • बता दें कि एक व्यक्ति के नाम केवल एक ही PPF अकाउंट मान्य होता है।

End of Feed